Rajasthan Patwari Recruitment 2025 के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित इस भर्ती में कुल 2020 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यदि आप राजस्थान सरकार के साथ काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और 23 मार्च 2025 तक चलेगी। परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
इस लेख में हम आपको राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और तैयारी के टिप्स, विस्तार से बताएंगे।
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Highlight
Description | Information |
---|---|
संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
भर्ती का नाम | राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 |
कुल रिक्तियां | 2020 |
पद का नाम | पटवारी |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 मार्च 2025 |
परीक्षा तिथि | 11 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 की डेट
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 20 फरवरी 2025
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 22 फरवरी 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2025
- प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: परीक्षा से 7-10 दिन पहले
- परीक्षा तिथि: 11 मई 2025
कितने पदों की भर्ती
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 में कुल 2020 पद है जिनमें से –
- 1733 रिक्तियां गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन-टीएसपी) के लिए हैं।
- 287 रिक्तियां अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के लिए हैं।
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 की पात्रता मानदंड
1. शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए।
- सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) स्कोरकार्ड अनिवार्य है।
- बेसिक कंप्यूटर नोलेज जैसे आरएससीआईटी (RSCIT) या Counterpart Ability होनी चाहिए।
2. आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जनवरी 2025 के अनुसार)
- आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट:
- एससी/एसटी/ओबीसी (पुरुष): 5 वर्ष
- यूआर (महिला): 5 वर्ष
- एससी/एसटी/ओबीसी (महिला): 10 वर्ष
सिलेक्शन प्रोसेस
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस निम्नलिखित स्टेप्स में होगी –
- सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा): उम्मीदवारों को सीईटी परीक्षा पास होना आवश्यक है।
- लिखित परीक्षा: वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, जिसमें 150 प्रश्न होंगे और 2 अंक प्रति प्रश्न दिए जाएंगे। 1/3 अंक की नकारात्मक मार्किंग होगी।
- दस्तावेज़ सत्यापन: लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- चिकित्सा परीक्षा: अंतिम चयन के लिए चिकित्सा जांच की जाएगी।
आवेदन शुल्क
केटेगरी | शुल्क राशि |
---|---|
सामान्य/ओबीसी | ₹600 |
ओबीसी एनसीएल | ₹400 |
एससी/एसटी | ₹400 |
सुधार शुल्क | ₹300 |
भुगतान का प्रकार: ई-मित्रा सीएससी केंद्र, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें।
आवेदन कैसे करें?
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Home पेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक डिटेल भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंट प्राप्त करें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. Patwari Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
आवेदन 23 मार्च 2025 तक किए जा सकते हैं।
2. पटवारी भर्ती 2025 के लिए योग्यता क्या है?
स्नातक की डिग्री, सीईटी स्कोरकार्ड और बेसिक कंप्यूटर नोलेज आवश्यक है।
3. परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
निष्कर्ष
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। यदि आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते है तो इस भर्ती के लिए अवश्य आवेदन करें। आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त करें।
Disclaimer: यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
Also Read :-
Railway Sports Quota 38 Bharti 2025 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
India Post GDS Result Update: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट कब होगा जारी जाने डिटेल यहाँ
RRB Junior Engineer Result Release: रेलवे जूनियर परीक्षा का रिजल्ट जारी चेक करें डिटेल विस्तार में